पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Biyawara News Mp News Mass Marriage Conference On 14 April Registration Starts

सामूहिक विवाह सम्मेलन 14 अप्रैल को, पंजीयन शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के बाद वाहन चेकिंग अभियान फिर शुरू होगा

राजगढ़ | जिला परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की चेकिंग का अभियान होली के बाद से फिर प्रारंभ किया जाएगा। जिला परिवहन अधिकारी एचके सिंह ने बताया कि पिछले दो माह से जिलेभर में वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसके तहत सारंगपुर, पचोर, तलेन सहित कुछ हिस्सों में ऐसी बसें भी जब्त की गईं, जिनके या तो कागजात कम्प्लीट नहीं थे, या फिटनेस की कमी थी। अब रंगपंचमी के बाद जिलेभर में फिर से वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया जाएगा।

ब्यावरा| डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर आगामी 14 अप्रैल को अहिरवार समाज ब्यावरा द्वारा सातवां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। समाज के जिलाध्यक्ष शिवनारायण अहिरवार ने बताया कि सम्मेलन के लिए युवक एवं युवतियों के पंजीयन किए जा रहे हैं।
खबरें और भी हैं...