- Hindi News
- National
- Biyawara News Mp News Meeting Dealers And Distributors Association District Level Meeting Held Unanimously Passed 4 Resolutions
बैठक... डीलर्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन जिला स्तरीय बैठक हुई, सर्वसम्मति से 4 प्रस्ताव पास
ब्यावरा| डीलर्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक शहर के स्थित विट्ठल वाटिका में बीती शाम आयोजित की गई। इसमें संस्था के 50 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आपसी चर्चा से 12 कंपनियों के पुराने लेनदेन के मामले पिछले 3 माह में निपटाए गए जो कंपनी और डिस्ट्रीब्यूटर के बीच में विवादित थे। बैठक में सर्वसम्मति से 4 प्रस्ताव पारित हुए जिसमें पहला डीलरों के लोडिंग वाहनों पर संस्था के मोनो का फ्लैक्स लगाना, दूसरा डीलरों के टू व्हीलर पर छोटा मोनो लगाना, तीसरा एनओसी लेटर पर संस्था अध्यक्ष और सचिव की सील अनिर्वाय होगी।
संस्था जिलाध्यक्ष संपत मोदानी ने प्रदेश स्तर की इंदौर मीटिंग के बारे में विस्तृत चर्चा की। इसमें संस्था के नगराध्यक्ष रोशन मित्तल ने सुझाव दिया की कंपनियों द्वारा चलाई जाने वाली सेकेंडरी स्कीम्स को कंपनी के अधिकृत कर्मचारी से लिखित में ले, उसके बाद ही मार्केट में स्कीम चलाए। आखिर में आभार सचिव आशीष गुपता ने माना। संस्था के कोषाध्यक्ष गिर्राज गुप्ता ने वार्षिक शुल्क के लिए रसीदें काटी।