- Hindi News
- National
- Biyawara News Mp News Meeting Discussion In The Meeting After Holi Meet 25 Poor Girls From Napanera And Talabpura Will Be Married Donors Will Help The Bride Side
बैठक... होली मिलन समारोह के बाद बैठक में चर्चा, नापानेरा और तालाबपुरा की 25 गरीब कन्याओं के हाेंगे विवाह, वधू पक्ष की दानदाता करेंगे मदद
ब्यावरा| क्षेत्र के नापानेरा गांव में 26 मई को सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित कर विभिन्न वर्गों की 26 गरीब कन्याओं के निशुल्क विवाह कराए जाएंगे। इसकी तैयारियों के लिए नापानेरा गांव के रामलला आश्रम परिसर में होली मिलन समारोह के बाद बैठक आयोजित की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि नापानेरा व तालाबपुरा गांव की सभी वर्गों की 25 गरीब कन्याओं का निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन किया जाएगा। यह सम्मेलन 26 मई को होगा। इसमें वर पक्ष से 11 हजार 111 रुपए की राशि जमा कराई जाएगी। वहीं कन्या पक्ष की राशि तमाम 25 दानदाता के माध्यम से 7- 7 हजार की राशि दी जाएगी।
गरीब कन्याओं के हाथ पीले कराने ये बने दानदाता: बैठक में शामिल हुए रामचंदर तोमर शिक्षक नापानेरा, अशोक अग्रवाल खनोटावाले, गोविंद केवट नापानेरा, बालाभाई पटेल एनआरआई अमेरिका, अमृतलाल मीणा, पूर्व विधायक नारायणसिंह पंवार, सांसद रोडमल नागर, चंदरसिंह सौंधिया जिला पंचायत सदस्य, जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि जसवंतसिंह गुर्जर, पूर्व नपाध्यक्ष डॉ. भारत भूषण वर्मा, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दांगी, सरपंच नारायणसिंह सालरियाखेड़ी, बनेसिंह पवार पूर्व मंडी उपाध्यक्ष, राधेश्याम ठेकेदार, कमल पवार सरपंच, भूपेंद्रसिंह राठौड़ बैंक शाखा प्रबंधक, शिवराजसिंह मीणा सरपंच, प्रतापसिंह मीणा सरपंच, गौड़ मऊ, डॉ. कमलेश, धीरजसिंह सौंधिया शिक्षक, महेश शिवहरे शिक्षक, राजेंद्रसिंह राठौर संकुल प्राचार्य, गोपाल यादव जन शिक्षक आदि ने कन्या दान के रूप में राशि जमा कराई है।