पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhapihera News Mp News Nilgai Fell In The Well Gosevaks Removed And Left In The Forest

कुएं में गिरी नीलगाय, गोसेवकों ने निकालकर जंगल में छोड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर के गुर्जर मोहल्ले में रहने वाले राजाराम गुर्जर के खेत पर बने कुएं में शुक्रवार को विचरण करती हुई नीलगाय कुएं में गिर गई। इसकी जानकारी सुबह लगी। इसके बाद जगदीश मालवीय ने इसकी सूचना नगर की गौ सेवक टीम को दी।

सूचना मिलते ही टीम के मोनू भदौरिया, ओम प्रकाश माली, मनोज पंडित, शेखावत खान तुरंत कुएं पर पहुंचे। जहां बड़ी कड़ी मशक्कत करने के बाद रस्सियों के सहारे नील गाय को गहरे कुएं से सकुशल बाहर निकाला गया। काफी गहरे कुएं में गिरने के बाद भी गाय को गंभीर चोटें नहीं आई। टीम ने नील गाय को कुएं से बाहर निकालने के बाद उसका प्राथमिक उपचार किया। इसके कुछ समय बाद ही नीलगाय को जंगल में छोड़ दिया गया। इससे वह दौड़ लगा कर भाग गई। टीम के सदस्यों ने बताया कि नील गाय रात के अंधरे में कुएं में गिरी होगी, जो संभवता पानी की तलाश में कुएं के पास पहुंची होगी।

विभिन्न कार्याें में योगदान दे रही टीम

ज्ञातव्य हो कि नगर के युवाओं की टीम के द्वारा कई प्रकार के सामाजिक कार्य नगर में किए जा रहे हैं। इसमें प्रमुख रूप से गौ सेवा, मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण, जरूरतमंद को ब्लड दान एवं दुर्घटना में गंभीर घायलों, मरीजों एवं गरीब मरीजों को टीम के सदस्य उचित सहायता एवं मार्गदर्शन दिया जा रहा है। साथ ही बीमार एवं घायल गायों का इलाज किया जा रहा है।

ऐसे पुनीत कार्य करने के लिए जमीनी स्तर पर नगर के लगभग 20-25 युवा हर क्षेत्र में लगे सतर्क रहकर नगर का नाम रोशन कर रहे हैं। जिनको समय समय पर नगरीय प्रशासन एवं नगर वासियों के द्वारा ऐसे कार्य करने वालों की जमकर प्रशंसा की जा रही है।

रस्सी के सहारे कुएं से नीलगाय को निकालते गो सेवक टीम के सदस्य।
खबरें और भी हैं...