पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajgarh News Mp News Official Decree Investigation Of Tourists From Australia Indonesia Out Of Danger

सरकारी फरमान: आस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया से आए पर्यटकों की जांच, खतरे से बाहर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस के चलते अब जिले में आ रहे विदेशी पर्यटकों की भी जांच की जा रही है। शुक्रवार को एक महिला पर्यटक आस्ट्रेलिया से राजगढ़ आई थी, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका हेल्थ चेकअप किया, उनमें किसी प्रकार के लक्षण नहीं पाए गए। जीरापुर में भी इंडोनेशिया से कुछ पर्यटक आए हैं, उनकी भी जांच हुई, लेकिन किसी प्रकार के कोई लक्षण नहीं मिले।

प्रदेश में भी राज्य सरकार ने स्कूलों की छुटि्टयां घोषित कर दीं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर को 30 मार्च तक के लिए बंद कर दिया है, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ एकत्रित न हो। वहीं सरकार ने भी ऐसे आयोजन नहीं करने के लिए कहा है जिससे लोगों की भीड़ जमा हो। इसके बाद भी जिले में इस आदेश का न तो पालन किया जा रहा है और न ही अमल कराया जा रहा है। अफसर भी ऐसे आयोजन से दूरियां बनाते दिखाई दे रहे हैं।

यह बरतें सावधानी : किसी संक्रमित व्यक्ति से एक मीटर की दूरी बनाए रखें। वस्तुओं को नहीं छुएं। अगर आप इनके संपर्क में आए हैं तो हाथ साफ नहीं करने तक आंख, कान, नाक और मुंह में हाथ नहीं लगाएं। साबुन से हाथ धोने और सेनेटाइजर से साफ करने के बाद शरीर को छू सकते हैं।

हमें बाहरी व मृतक की जांच के अधिकार

– डॉ केके श्रीवास्तव, सीएमएचओ राजगढ़।

ऑस्ट्रेलियन महिला को होटल में नहीं मिला रूम, नाराज होकर पहुंची थाने

एक आस्ट्रेलियन महिला भारत में घूमने 6 मार्च को आई थी। वह राजस्थान होते हुए मांडव जा रही थी। उसे शुक्रवार को राजगढ़ में रात्रि विश्राम करना था, लेकिन विदेशी महिला होने से यहां के होटल मालिकों ने उसे रूम देने से मना कर दिया। नाराज महिला कोतवाली में जाकर बैठ गई। टीआई जेबी राय ने आरक्षक ललित तोमर व अन्य लोगों को महिला का हेल्थ चेकअप कराने अस्पताल भेज दिया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद महिला को स्वास्थ्य बताया। इसके बाद पुलिसकर्मी ने महिला को ठहरने के लिए शहर में होटल में इंतजाम कराया।

कोरोना का खौफ

सरकार ने सीएमएचओ को दिए स्पेशल पॉवर, लेकिन असर नहीं दिखाई दे रहा

सेहत से ज्यादा जरूरी नहीं सार्वजनिक कार्यक्रम

हेल्थ इमरजेंसी के दौरान स्वास्थ्य से बढ़कर सार्वजनिक आयोजन जरूरी नहीं हैं, क्योंकि महामारी व अन्य संक्रमित बीमारी को इलाज होने पर रोका जा सकता है, लेकिन जिसका इलाज नहीं हो, उसे बचाव के तरीके से ही नियंत्रित किया जा सकता है। डॉ. आर कटारिया ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति से बचें। सावधानी बरतने के साथ ही साबुन से हाथ धोएं और सेनेटाइजर का उपयोग करें।

सरकारी आयोजन निरस्त लेकिन धार्मिक कार्यक्रमाें पर नहीं नियंत्रण

प्रदेश के साथ ही देशभर में सरकारी कार्यक्रम निरस्त किए जा रहे हैं। प्रदेश में आईफा अवार्ड निरस्त करने के साथ ही स्कूल व कॉलेज की छुटि्टयां कर दीं, लेकिन प्रदेश व जिले में धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम पर रोक नहीं लगाई जा रही है। जिले में आयोजित होने वाले उर्स के साथ ही अन्य त्योहाराें को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने वरिष्ठ कार्यालय काे सूचना भी दी, लेकिन उसका न तो हल बताया और न ही ऐसे आयोजन पर रोक लगाने कोई स्पेशल आदेश जारी किए गए हैं।

जिले में कोरोना से निपटने के लिए यह इंतजाम

जिले में कोरोना से निपटने के लिए 10 से 30 मार्च तक जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर को खाली कराकर इसे आइसोलेट वार्ड बनाया है। 150 बेड की क्षमता वाले इस भवन का उपयोग इमरजेंसी में होगा। इसके साथ ही 250 पीपीई कीट(गाउन, दस्ताने, चश्मा) जिससे सिर ढंका रहता है, इसका उपयोग डाॅक्टर, स्टॉफ नर्स व सैंपल लेने वाले के लिए होगा। वहीं वीटीएम कीट (सैंपल लेने कल्चर मीडिया) जिसमें रखकर सैंपल भोपाल व जबलपुर जांच के लिए भेजने के इंतजाम हैं। इसके साथ ही 800 की संख्या में एम 95 मास्क व डिस्पोजल थ्री लेयर मास्क का इंतजाम किया है।

सीएमएचओ बोले-संदेही व्यक्ति की 14 दिन तक निगरानी रखें

कोरोना से निपटने सीएमएचओ डॉ. केके श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टाफ की बैठक भी ली। इसमें उन्होंने कहा कि इस समय पूरे प्रोटोकॉल का ध्यान रखें। पेशेंट है तो अवेयर हो। इसके लिए प्राथमिक परीक्षण करते हुए सावधानी बरतें। मेडिकल मॉस्क पहनने के साथ ही पुराने पीएम रूम को तैयार करने के लिए कहा है ताकि एक अतिरिक्त आयसोलेशन वार्ड तैयार हो सके। वहीं संदेही व्यक्ति की 14 दिन तक निगरानी रखें।

विदेश से आई महिला की स्वास्थ्य विभाग ने की जांच।
खबरें और भी हैं...