- Hindi News
- National
- Biyawara News Mp News Organizing Kasera Samaj Celebrated Holi Meeting From House To House Discharging 10 Years Old Tradition
आयोजन... कसेरा समाज ने घर-घर जाकर किया होली मिलन, 10 साल पुरानी परंपरा का किया निर्वहन
ब्यावरा। कसेरा समाज द्वारा होलिकोत्सव के तहत अनूठे अंदाज में होली मिलन किया गया। इसके लिए कसेरा समाज ब्यावरा ने समाज के शहर में स्थित सभी घरों पर जाकर परिवारों ने होली मिलन किया। समाज पिछले 10 साल से इस अनूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूठी प्रथा का निर्वहन कर रहा है। इसके तहत समाज के लोग एकत्रित होकर सभी के घर जाते हैं और बुजुर्गों को गुलाब का तिलक लगाकर पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। इस होली मिलन में पूर्व नपाध्यक्ष डॉ. भारत वर्मा, अध्यक्ष चन्द्रशेखर आर्य, गोपाल कसेरा, विनोदकुमार वर्मा, विष्णु आर्य, दिनेश आर्य, घनश्याम कसेरा, कैलाश कसेरा, रामसहाय आर्य, रमेश कसेरा, राजू, गिरधरलाल कसेरा, हरी कसेरा, रूपेश कसेरा, विवेक आर्य, नंदकिशोर कसेरा, कमल कसेरा, मोहन कसेरा, गिरिराज इंजीनियर, नवीन आर्य, गोपाल, अमन कसेरा सहित अन्य शामिल थे।