- Hindi News
- National
- Biyawara News Mp News Passenger Beaten By Unknown Vehicle Not Identified Yet
राहगीर को अज्ञात वाहन ने रौंदा, अभी शिनाख्त नहीं
ब्यावरा| देवास फोरलेन हाईवे पर बीती रात परसुलिया के पास किसी अज्ञात वाहन ने एक राहगीर को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है। करनवास थाने के एएसआई एनडी मिश्रा ने बताया कि बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब साढ़े 10 बजे एबी रोड पर ग्राम परसुलिया के मेवाती ढाबा के सामने अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे 25 वर्षीय युवक को रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक कौन है, कहां का है, इसका पता नहीं चल सका है।