पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sarangpur News Mp News People Of Kayastha Society Worshiped Chitra Gupta And Presented Accounts

कायस्थ समाज के लोगों ने चित्र गुप्त की पूजा कर पेश किया लेखा-जोखा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सारंगपुर | कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना समाज के लोगों द्वारा की गई। पूजन के दौरान भगवान चित्रगुप्त के साथ ही कलम, दवात एवं बहीखाते की भी पूजा की और आय-व्यय का ब्यौरा हस्ताक्षर कर भगवान चित्रगुप्त को अर्पित किया। इस मौके पर कायस्थ जन डॉ. एके सक्सेना ने भगवान चित्रगुप्त की महिमा का गुणगान कर बताया कि जो कोई चित्रगुप्त महाराज का पूजन करता है, उसे साहस, शौर्य, बल और ज्ञान की प्राप्ति होती है। पूजन के दौरान करुणा सक्सेना, कुसुम देवी सक्सेना, शुभम सक्सेना, नेहा सक्सेना, देवांशी सक्सेना आदि मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...