पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sarangpur News Mp News Performers Of Hymns Performed By Bhajan Sandhya And Phag Utsav

भजन संध्या और फाग उत्सव में दी कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सार्वजनिक हिंदू उत्सव समिति द्वारा मनाया जा रहा पांच दिवसीय होली उत्सव

सार्वजनिक हिंदू उत्सव समिति द्वारा पांच दिवसीय होली उत्सव मनाया जा रहा है। कार्यक्रमों की श्रंखला में स्थानीय मुखर्जी चौक में भजन संध्या एवं फाग उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सद्भावना भजन मंडल के अध्यक्ष सुमित जैन थे। अध्यक्षता आनंद जोशी ने की एवं सार्वजनिक हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अतिथियों का स्वागत समिति के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र मिश्रा के द्वारा किया गया। चंदन चौहान की बोर्ड पर, भगवती प्रसाद तबला पर, देवेंद्र ढोलक पर भाेला ऑक्टोपैड एवं परमानंद जोशी थे। कलाकारों का मानसिंह पाटीदार, सतीश मिश्रा, सतीश राठौर, दिलीप बारकिया, सुदर्शन सिंह, भूपेंद्र जोशी, महेश पाटीदार, दौलतराम पुष्पा, राजाराम, खुशीलाल सरपंच, हरिभाई पुष्पद आदि लोगों ने किया। इस मौके पर चंदन चौहान व वीरेंद्र प्रजापति ने गीत एवं भजनों की प्रस्तुति दी। शुभम सक्सेना व शाश्वत सक्सेना ने खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुति दी। बालमुकंद गुप्ता, राम गोपाल राठौर ने पुराने गीतों की प्रस्तुतियां दी। श्री मिश्रा ने कहा कि रंग पंचमी के चल समारोह निकाला जाएगा।

खबरें और भी हैं...