शांति-व्यवस्था के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला
_photocaption_कुरावर| हाेली अाैर रंगपंचमी के त्याेहाराें की तैयारियाें के लिए पुलिस ने रविवार काे फ्लैग मार्च निकाला अाैर पुलिस थाने में शांति समिति की बैठक ली। फ्लैग मार्च नगर के मुख्य बाजार समेत अन्य रास्ताें से निकला। इसके बाद पास के गांव काेटरीकलां में भी फ्लैग मार्च निकाला। इसके पहले दिन में शांित समिति की बैठक में पुलिस-प्रशासन के साथ दाेनाें समुदायाें के प्रमुख लाेग अाैर शांति समिति के सदस्य शामिल हुए। बैठक अाैर फ्लैग मार्च के दाैरान एसडीअाेपी हिमाली साेनी अाैर टीअाई वीबी टांडिया ने लाेगाें से शांति अाैर सद्भाव के साथ त्याेहाराें काे मनाने के लिए कहा।*photocaption*