- Hindi News
- National
- Biyawara News Mp News Preparation Yadav Samaj39s Mass Marriage Conference On 20 April In Narsingarh
तैयारी... यादव समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 20 अप्रैल को नरसिंहगढ़ में
ब्यावरा| यादव समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन अागामी 20 अप्रैल को नरसिंहगढ़ मेें आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियां आरंभ हो गई है। इसके लिए समाज की जिला स्तरीय बैठक सुठालिया रोड मंडी के पास स्थित समाज की धर्मशाला में हुई। जिसमें जिलेभर से एकत्रित हुए समाजजनों ने समाज का बड़े स्तर पर होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर विचार विमर्श किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक धूलसिंह यादव की उपस्थिति में सभी ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया की आगामी 20 अप्रैल को सामूहिक विवाह सम्मेलन नरसिंहगढ़ स्थित यादव समाज की निर्माणाधीन धर्मशाला स्थल पर आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर नरसिंहगढ़ क्षेत्र से एकत्रित हुए समाजजनों को कार्यक्रम की जिम्मेदारी उनकी मांग के अनुसार जिला स्तरीय समिति ने सौंपी है।
बैठक में पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव, यादव महासभा जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, वरिष्ठ व्यवसायी लक्ष्मीनारायण यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऊंकारसिंह यादव, प्रेमनारायण यादव, इंदरसिंह यादव पाल नरसिंहगढ़, जगदीश यादव सरपंच बरखेड़ा, राधाकिशन यादव, गोकुल यादव, धनसिंह यादव, सचिव भगवानसिंह यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारीयां शुरू कर समाजजनों से अधिक से अिधक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है