- Hindi News
- National
- Sarangpur News Mp News Principal Babita Mishra Received The Honor For Doing Excellent Work
उत्कृष्ट कार्य करने पर प्राचार्य बबीता मिश्रा को मिला सम्मान
सारंगपुर | जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिले की विभिन्न शासकीय विभागों एवं एनजीओ, राष्ट्रीय खिलाड़ियों सहित 54 महिलाओं का सम्मान किया गया। इसमें शिक्षा विभाग से जिले की 7 शिक्षिकाएं विशिष्ट कार्यों के लिए सम्मानित हुईं।
सारंगपुर माॅडल स्कूल की प्राचार्य बबीता मिश्रा को भी बालिका शिक्षा, नातरा झगड़ा प्रथा, संजीवनी अभियान, मतदाता जागरूकता अभियान के लिए जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट सेवा के प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी बीएस बिसारिया, मनीष शर्मा, एपीसी राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान बीएल सूर्यवंशी, अनिल जाधव प्राचार्य, सुनील वर्मा, डीके गुप्ता, दीपाली सक्सेना, अर्चना सक्सेना, अंतिमा सक्सेना, रुक्मणि वर्मा, सपना उपाध्याय, मृदुला शर्मा आदि मौजूद रहे।