पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sarangpur News Mp News Production Is Still Low Sending Good Quality Oranges To Big Cities

उत्पादन कम फिर भी बड़े शहरों में भेज रहे अच्छी क्वालिटी का संतरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लोकल में बी और सी ग्रेड का ही बिक रहा है संतरा

नगर सहित क्षेत्र में हो रही संतरे की पैदावार इस साल भले ही कम मात्रा में हुई, लेकिन उसकी मिठास की पहचान जिला, प्रदेश, और देश के बाहर भी प्रसिद्ध हो रही है। नगर व आसपास गावों में संतरे का उत्पादन बड़ी मात्रा में किया जा रहा है। इस बार मौसम अनुकूल नहीं रहने से इस बार कम मात्रा में फल लगे हैं। वहीं पर्याप्त पानी नहीं गिरने के कारण फल भी अपेक्षाकृत छोटा रह गया है। इससे उत्पादन सहित स्वाद पर भी फर्क पडा़ है। वहीं कई पेड़ भी सूख चुके हैं। जिससे गत वर्ष की तुलना में संतरे की कीमत कम मिल रही है।

राज्य से बाहर जाता है संतरा

संतरे का उत्पादन कर रहे किसान प्रेमनारायण दांगी, रामबाबू दांगी आदि ने बताया कि क्षेत्र में उत्पादित हो रहा संतरा जिले के अलावा इंदौर, ग्वालियर में सबसे अधिक सप्लाई किया जा रहा है। अपनी क्वालिटी व मिठास के कारण यहां से संतरा प्रदेश के अलावा महारास्ट्र, बगांल, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में भी भेजा जा रहा है।

बाहर भेजने अच्छा फल होता है पैक, पांच दिन खराब नहीं होता

संतरा व्यवसायी इब्राहिम भाई, अनवर भाई ने बताया कि इन्दौर, ग्वालियर सहित अन्य स्थानों पर भेजे जाने वाला संता अच्छी क्वालिटी का पैक किया जाता है। जो 4-5 दिनों में भी खराब नहीं होता है। उन्होंने बताया कि ग्वालियर, दिल्ली, नागपुर, कोलकता, बंगलादेश आदि देशों में जाता है।

लोकल में हल्का व छोटा फल ही बाजार में बिकने के लिए आता है

सारंगपुर क्षेत्र का बडा़ और अच्छी क्वालिटी का फल तो बाहर भेज दिया जाता है। वहीं लोकल में हल्का व छोटा फल ही बाजार में बिकने को आता है। यहां के लोग ए ग्रेड का फल देखने को तरस जाते हैं। इस बार बाजार में संतरा 20 से 40 रुपए किलो तक बिक रहा है।

खबरें और भी हैं...