- Hindi News
- National
- Biyawara News Mp News Program Kayastha Society Collectively Worshiped Lord Chitragupta And Maha Aarti
कार्यक्रम... कायस्थ समाज ने सामूहिक रूप से किया भगवान चित्रगुप्त का पूजन और महाआरती
ब्यावरा| कायस्थ समाज ने समाज के आराध्य भगवान चित्रगुप्त जी महाराज के मंदिर में पूजन और अर्चन किया। होली की दूज के मौके पर कायस्थ बंधुओं ने सामूहिक पूजन और अर्चन के बाद महाआरती की। इस दौरान चित्रगुप्त की कथा भी हुई। हर साल की तरह इस बार भी भगवान चित्रगुप्त की आरती यम द्वितीया पर की गई। इसमें श्याम निगम, विनोद सक्सेना, सतीश सक्सेना, अतुल सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, संदीप सक्सेना, पवन सक्सेना, अनिल प्रलयांकर, मेघा सक्सेना, प्रिया सक्सेना, मनीषा सक्सेना, अरुण सक्सेना, वासु सक्सेना, हरीश सक्सेना, कविता सक्सेना, बाबू निगम, दिनेश सक्सेना, रमा सक्सेना, योगेंद्र सक्सेना, तरुण सक्सेना, अश्विन श्रीवास्तव, सौरभ भटनागर, वेद निगम, दिलीप सक्सेना, अमिकेश सक्सेना, अन्वी सक्सेना, आशी सक्सेना, पार्थ सक्सेना, एलिना सक्सेना सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल थे।