पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो माह से नहीं हंै रैबीज के इंजेक्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजगढ़| रेवीज इंजेक्शन का अभाव ब्यावरा सहित जिला अस्पताल में भी बना हुआ है। यहां जिला चिकित्सालय में पिछले दो माह से रैबीज के इंजेक्शन नहीं हैं, जबकि हालात यह हैं कि राजगढ़ शहर में भी कुत्तों का आतंक चरम पर है, पिछले छह माह में लगभग साढ़े तीन सौ लोगों को शिकार बना चुके हैं, बावजूद हालात यह हैं कि इमरजेंसी पड़ने पर जिला चिकित्सालय में रैबीज के इंजेक्शन ही नहीं हैं।

सूत्र बताते हैं कि जिला अस्पताल में जनवरी से रैबीज के इंजेक्शन का अभाव है। वहीं, सूत्र यह भी बताते हैं कि पिछले छह माह में जिला अस्पताल में लगभग साढ़े तीन सौ मामले कुत्तों के काटने के आए हैं, ऐसे में मरीज को बाहर से ही इंजेक्शन लेकर आना पड़ता है। इधर, कुछ मेडिकल संचालकों ने बताया कि वे भी रैबीज के इंजेक्शन नहीं रखते हैं।

शहर में लगभग दो या तीन मेडिकल ही हैं, जहां रैबीज के इंजेक्शन उपलब्ध रहते हैं। इधर, शहर में कुत्तों की संख्या फिर बढ़ गई है, रहवासी इलाकों में कुत्तों के झुंड के झुंड घूमते रहते हैं, जबकि नपा ने कुत्तों को पकड़कर शहर से बाहर करने का अभियान चलाया था।
खबरें और भी हैं...