पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Biyawara News Mp News Raid On Gambling Base Fifteen Arrested Police Took Out Procession And Took Police To Foot Court

जुए के अड्डे पर छापा, पंद्रह गिरफ्तार, जुलूस निकालकर पैदल कोर्ट ले गई पुलिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मातामंड क्षेत्र में इरफान के मकान में चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस ने बुधवार रात 10 बजे मारा था छापा

शहर के मातामंड क्षेत्र के एक घर में चलाए जा रहे जुए के फड़ पर शहर थाना पुलिस ने छापा मारकर 15 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है। आरोपियों के पास से 15 हजार 800 रुपए भी बरामद किए गए हैं। पकड़े गए अपराधियों को सबक सिखाने के लिए पुलिस उन्हें जुलूस के रूप में पैदल कोर्ट तक लेकर पहुंची।

दरअसल शहर थाने के एसआई रजनीश सिरोठिया को बुधवार रात करीब पौने 9 बजे सूचना मिली थी कि इरफान खान के मकान में जुए का फड़ संचालित हो रहा है। सूचना पर एसआई सिरोठिया ने थाने के फोर्स के साथ उक्त मकान में छापा मारा। इसमें आरोपियों इम्तियाज अली पुत्र अस्मत अली टाल मोहल्ला, सुनील पुत्र प्रेमनारायण राव खटीक मोहल्ला, मिथुन पुत्र रामबगस अहिरवार शीतला माता मंदिर क्षेत्र, मनीष पुत्र दुलीचंद मेवाड़ शहीद कॉलोनी, मुकेश पुत्र मूंदड़ा सुमन जोगी मोहल्ला, अताअल्लाह पुत्र जकाउल्लाह काजी मातामंड, सूरज पुत्र शंकर सिंह ब्यावरा, रामनिवास पुत्र धनराज विश्वकर्मा लसूड़लिया, विष्णु पुत्र रामचरण वर्मा मातामंड, धर्मेंद्र पुत्र गुलाबसिंह अहिरवार माता मंदिर के पास, राजू पुत्र सुखराम मोगिया लसूड़लिया, दुर्गेश पुत्र मुन्नालाल शाक्यवार, खटीक मोहल्ला, अय्याद हुसैन पुत्र जलाउद्दीन हुसैन बांडीखाली पुलिया और यशवंत पुत्र आशाराम मोगिया जूना ब्यावरा को जुअा खेलते गिरफ्तार किया।

शांति भंग करने का प्रकरण भी किया दर्ज

जुए अड्डे पर छापामारी के बाद पुलिस आरोपियों को शहर थाने लेकर आई थी। यहां आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के अलावा शांति भंग करने की धारा में भी प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपियों में पुलिस का खौफ पैदा करने व उन्हें सबक सिखाने के लिए गुरुवार दोपहर को पुलिस एसडीएम कोर्ट में पेश करने के लिए थाने से जुलूस के रूप में पैदल लेकर पहुंची। हालांकि इस संबंध में शहर थाना प्रभारी रविंद्र चावरिया का कहना है कि, थाने वाहन खराब हो गया था। इसलिए आरोपियों को कोर्ट में पेश करने ले जाना पड़ा।
खबरें और भी हैं...