पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वर्तमान हालाताें पर चिंता काे बंया करती कविताएं पढ़ीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोजपुर में मंगलवार काे कवि सम्मेलन अायाेजित किया गया। इसमें इस कवि महेंद्र वत्स ने प्रदेश की वर्तमान सियासी हलचल पर कटाक्ष किया। कार्यक्रम के संयोजक गोपाल दुस्तर ने वीर रस की कविता पढ़ी। गीतकार राजेश यादव राज ने गजल पेश की। कवि सम्मेलन में शायर खलील कुरेशी ने गजल, पैरोडिकार लाढ़सिंह राजपूत ने भ्रष्टाचार के िखलाफ कविता पाठ किया। मालवी के प्रसिद्ध कवि नरेंद्र नखेत्री, कमल क्रांति, मंच संचालक दीपक चित्रांश ने भी काव्यपाठ किया। गायिका रेखा नायक के साथ हुई नोक झोक ने हास्य का समां बांधा। गीतकार आशु नागर ने गीत पढ़ कर माहाैल में रुमानियत भर दी। लोकतंत्र पर कुठाराघात कर रहे प्रतिनिधियों पर राजेंद्र खत्री ने रचना पाठ किया। अतिथियों का स्वागत इंदरसिंह वर्मा, बन्टी खान पत्रकार व ग्राम के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया। गांव में पहली बार हुए कवि सम्मेलन में देर रात तक काव्यपाठ का आनन्द लिया।

कवि सम्मेलन में उपस्थित कवि।
खबरें और भी हैं...