पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sarangpur News Mp News Sadbhavna Vikas Manch Will Welcome Ger On Rangpanchami

सद्भावना विकास मंच करेगा रंगपंचमी पर गेर का स्वागत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सारंगपुर| हर साल की तरह इस बार भी सद्भावना विकास मंच रंग पंचमी की गेर का स्वागत करेगा। सद्भावना विकास मंच के संयोजक निजाम कुरैशी ने बताया कि शहर का सांप्रदायिक सद्भाव, कौमी एकता, समरसता, गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखते हुए मंच, हिंदू उत्सव समिति एवं अंजुमन कमेटी के पदाधिकारियों के साथ मिलजुल कर रंग पंचमी गेर का स्वागत करेगा। मंच के मुस्लिम समाज के सदस्य इस अवसर पर गेर में शामिल हिन्दू समाज के लाेगाें पर इत्र भरे फूलों की वर्षा करेंगे। रंग गुलाल से स्वागत कर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी जाएंगी। अंजुमन सदर जनाब अलीम बाबा ने बताया कि अंजुमन कमेटी के सदस्य इस मौके पर जुलूस में शामिल लोगों का गांधी चोक में स्वागत कर सभी को आइसक्रीम खिलाई जाएगी। उक्त जानकारी सद्भावना विकास मंच के अध्यक्ष शेख बहादुर ने दी।
खबरें और भी हैं...