पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jirapur News Mp News Scindia Joins Bjp Due To Congressional Discord Party Will Get Strength Pawar

कांग्रेस की अंतरकलह से भाजपा में आए सिंधिया, पार्टी को मिलेगी मजबूती: पंवार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जीरापुर♀| सत्ता परिवर्तन के लिए प्रदेश की राजनीति में चल रहे घमासान की नगर में इन दिनों खासी चर्चा है।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रियव्रत सिंह का विधानसभा क्षेत्र होने से इन दिनों समूचे क्षेत्र में होली के रंगों के साथ राजनीतिक चर्चाओं का दाैर चल रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिलेगी। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने ज्योतिरादित्य के पार्टी में शामिल होने के बाद प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनने की उम्मीद जताई है। गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने भोपाल पहुंचकर सिंधिया का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर भी चर्चा मशगूल है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष विष्णुसिंह पंवार ने कहा कि कांग्रेस के अंतरकलह का ही परिणाम है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए, उनके पार्टी में आने से भाजपा और भी ज्यादा मजबूत होगी।
खबरें और भी हैं...