- Hindi News
- National
- Biyawara News Mp News Scorched Girl In Fire Family Scorched To Save Grave
आग में झुलसी युवती, गंभीर बचाने में परिजन भी झुलसे
करणपुरा गांव में सुबह 10 बजे हुआ हादसा
क्षेत्र के करणपुरा गांव में अपने घर में चाय बनाते समय अचानक सिलेंडर से गैस लीकेज होने से एक युवती बुरी तरह से झुलस गई। आग को भभकते देख परिजनों ने
बचाने की कोशिश की जिसमें उनके हाथ भी झुलस गए। आग पर काबू पाने के बाद परिजन युवती को सिविल अस्पताल लेकर आए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल रेफर किया गया है।
सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार करणपुरा की रहने वाली 19 युवती कविता पुत्री निख्यात सिंह गुर्जर अपने घर में चाय बना रही थी।
तभी अचानक से सिलेंडर की नली से लीकेज होने से गैस का रिसाव हुआ जिससे कविता आग की चपेट में आ गई। आग देख यहां मौजूद परिजन धूलजी गुर्जर 65 साल और राधेश्याम गुर्जर 25 साल किसी तरह से आग को
बुझाने की कोशिश कर रहे थे।
इसमें उनके हाथ भी आग के लपटों में झुलस गए। दोनों के हाथों में फफोले पड़ गए हैं। जबकि युवती काे गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है।