पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Biyawara News Mp News Sdm And Secretary Responsible For Telling Each Other 16 Green Trees Cut Behind The Mandi Complex

मंडी परिसर के पीछे लगे 16 हरे-भरे पेड़ काट दिए एसडीएम व सचिव एक-दूसरे को बता रहे जिम्मेदार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंडी परिसर में लगे 16 हरे- भरे पेड़ काटने पर गहराया विवाद

कृषि उपज मंडी समिति परिसर के पिछले हिस्से में लगे 16 हरे- भरे पेड़ कटवाने के मामले में मंडी सचिव और मंडी प्रशासक व एसडीएम आमने-सामने हो गए हैं। मंडी सचिव एनएल दांगी का कहना है कि हमने विधिवत एसडीएम की अनुमति देकर नीलामी प्रक्रिया के बाद पेड़ कटवाए हैं। जो पेड़ कटवाए हैं, वे सूख चुके थे। वहीं एसडीएम एवं मंडी प्रशासक संदीप अष्ठाना का कहना है कि मंडी समिति ने कौन से पेड़ और कब कटवाए हैं इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। मैं सचिव वे जानकारी लेता हूं, तभी कुछ बता पाऊंगा। ब्यावरा कृषि उपज मंडी परिसर के पिछले हिस्से में स्थित बबूल, आम और महुआ के 16 हरे-भरे पेड़ कटवा दिए गए हैं। पेड़ों के ठूंठ ही दिखाई दे रहे हैं।

आमने- सामने


मुझे नहीं है जानकारी, मालूम करता हूं, क्यों काटे हैं पेड़: एसडीएम

संदीप अष्ठाना, एसडीएम, प्रशासक

हमने एसडीएम से अनुमति से विधिवत नीलामी कर काटे हैं पेड़: मंडी सचिव


एनएल दांगी, सचिव, मंडी समिति
खबरें और भी हैं...