- Hindi News
- National
- Karnawas News Mp News Since March 1 The Summer Season In The District Is Hot The Temperature Of The Month Is Still Soft And Warm
1 मार्च से हाेती है जिले में गर्मी की शुरुअात पर माैसम के तेवर अब भी बने हैं नर्म-गर्म
मंगलवार रात में बूंदाबादी के बाद 31 डिग्री रहा बुधवार काे दिन का पारा
एक मार्च से जिले में गर्मी के सीजन की शुरुअात मानी जाती है लेकिन इस बार अब तक माैसम के तेवर नर्म-गर्म बने हुए हैं। स्थिति यह है कि हर एक-दो राेज में मौसम बदल रहा है। बुधवार के दिन भी कभी धूप, कभी छांव की स्थिति रही। इस दाैरान कुछ हिस्सों में बादल छाए रहे। इसके एक दिन पहले मंगलवार की रात में करनवास, सुलतानिया सहित कुछ हिस्सों में लगभग दस मिनट तक तेज बारिश हुई, कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हुई है।
मौसम विभाग के आरएस गोयल का कहना है कि हवा की दिशा बदलने के कारण तापमान में भी उतार चढ़ाव बना हुआ है। बुधवार को दिन का तापमान 31 डिग्री रहा, जबकि एक दिन पहले तीस डिग्री थी, वहीं रात का तापमान 18 डिग्री आंका गया, जबकि एक दिन पहले रात का पारा 17 डिग्री पर था। श्री गोयल के मुताबिक जिले में एक मार्च से गर्मी के मौसम की शुरुआत मानी जाती है, लेकिन अभी बादल छाने के कारण तापमान नहीं बढ़ रहा है। ऐसी उम्मीद है कि रंगपंचमी के बाद तापमान में तेजी से उछाल आएगा।
किसानाें काे सलाह: कटी फसल काे व्यवस्थित रखने के इंतजाम करें : इधर, मौसम में आए दिन हो रही बदलाव को देखते हुए कृषि विभाग के प्रहलाद बारेला ने किसानों को सलाह दी है कि खेतों में कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने के इंतजाम रखें।
करनवास में हुई तेज बारिश
अगले सप्ताह तक 35 डिग्री के पार हो सकता है दिन का तापमान
मौसम विभाग के श्री गोयल के मुताबिक गुरुवार से दिन का तापमान 32 डिग्री और रात का तापमान 14 डिग्री पर पहुंचने की संभावना है। बीच में दो दिन इसी स्थिति में तापमान रह सकता है। इसके बाद अगले बुधवार से दिन का तापमान 36 डिग्री और रात का तापमान 19 डिग्री पर पहुंच सकता है, जिस कारण ऐसा अनुमान है कि अगले सप्ताह से गर्मी पड़ने लगेगी।