- Hindi News
- National
- Khilchipur News Mp News Spouses Agreeing To Live Together After Marriage
समझाइश के बाद एक साथ रहने को राजी हुए अलग रह रहे पति-पत्नी
समाजसेवाी रामकला ताेमर ने कराई सुलह
खिलचीपुर | बारोल गांव की रूपा (परिवर्तित नाम) का विवाह 4 साल पूर्व राजकुमार से हुआ था। एक साल बाद पति राजकुमार ने रूपा काे मारपीट अाैर प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। दो मर्तबा परिजन व रिश्तेदारों ने दोनों पति-प|ी में सुलह करवाकर रूपा काे ससुराल भेजा था। इसके एक साल बाद दाेनाें काे एक पुत्र भी हुआ लेकिन 5 माह पूर्व राजकुमार ने रूपा काे घर से निकाल दिया और परिजनों से झगड़ा की राशि की मांग की जाने लगी। इसकी शिकायत महिला ने पिता के साथ थाने जाकर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दोनों के विवाह विच्छेद तक पहुंचने की स्थिति बनी। इस दौरान रूपा ने समाजसेविका रामकला तोमर से संपर्क किया। इसके बाद उन्होंने राजकुमार सहित परिजनों से संपर्क कर दोनों के बीच सुलह कराई। इससे अब दोनों एक साथ रहने को राजी हो गए हैं।