पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhapihera News Mp News Stay Vegetarian And Keep Life Healthy By Exercising Rage Yoga Sant Tyagi Maharaj

शाकाहारी रहें और राेज योग, व्यायाम कर जीवन को स्वस्थ रखें : संत त्यागी महाराज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
योग शिविर के समापन पर रैली, यज्ञ व कबड्डी, कुश्ती और दंगल की प्रतियोगिताएं कर वितरित किए पुरस्कार

नगर के समीप ग्राम मुंडी में पांच दिवसीय योग शिविर आयोजित किया गया। इसके समापन पर क्षेत्र के संत त्यागी महाराज ने सभी योगियों का उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान मौजूद योगार्थियों के बीच कबड्डी, कुश्ती, दंगल प्रतियोगिताएं कराई गई। इसमें विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर योग का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि मानव शरीर ही सुख और मोक्ष/मुक्ति के लिए मिला है, जो पतंजलि अष्टांग योग से प्राप्त होता है। हम योग की जगह बुरे पदार्थ चाय, व्यसन, नशा, मांसाहार का उपयोग बिना ज्ञान करेंगे, तो समस्त प्राणिजगत का कल्याण उपकार भी नहीं होगा। और भोगियों से संभव नहीं। हमको शाकाहारी रहते हुए योग, व्यायाम, प्राणायाम, ध्यान, आसन नित्य करके जीवन को सुखी और स्वस्थ रखना है। यदि आपने केवल अपने बारे में सोचा, दूसरे प्राणी की चिंता नहीं की, तो आप कभी भी सुखी नहीं रह पाओगे। उन्होंने कहा कि जब हम सत्य जानेगे, मानेंगे तो साक्षात ईश्वर की महिमा और उसके वैदनियम दिखेंगे तभी सुख और परमसुख मिलेगा।

मनुष्य के पास ही सृष्टि को समझने का सामर्थ्य : कार्यक्रम में पतंजलि के योग प्रचारक संतराम आर्य ने कहा समस्त प्राणी जगत में मानव ही एक ऐसा प्राणी है, जो इस सृष्टि को समझ सकता है। क्योंकि इसी के पास सामर्थ्य व ऐसी वाणी है, जिससे यह समझ सकता है। बाकी जानवर तो केवल भोग, भोकना, रंभाना जानते हैं। कार्यक्रम में गांव के सभी जागरूक जन मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...