- Hindi News
- National
- Khilchipur News Mp News Supreme Father Shiva Has Placed The Urn Of Knowledge On The Heads Of Mothers
परमपिता परमात्मा शिव ने ज्ञान का कलश माताओं के सिर पर ही रखा है
खिलचीपुर। ब्रह्मकुमारी सेवा केंद्र बस स्टैंड खिलचीपुर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें नगर की जुझारू एवं कर्तव्यनिष्ठ महिलाओं का सम्मान किया। सुपरवाइजर लक्ष्मी दांगी, वैश्य समाज की अध्यक्ष अलका मुसद्दी, महामंत्री संगीता सराफ, सुधा भंडारी, जानकी बहन ने समाज में महिलाओं की भागीदारी एवं महिला सशक्तीकरण को लेकर विचार रखें। बीके नीलम बहन ने कहा कि परमपिता परमात्मा शिव ने ज्ञान का कलश माताओं के सिर पर ही रखा है। विश्व के 140 देशों में केवल बहनें ही ब्रह्माकुमारी आश्रमों को संभाल रही हैं। उन्होंने पर्यावरण को बचाने के लिए गोबर के कंडों की होली जलाने, गुलाल एवं फूलों से पारंपरिक होली खेलने पर भी जोर दिया।