- Hindi News
- National
- Biyawara News Mp News Tahsil Campus Will Not Remain Bumpy Park Is Being Built
ऊबड़-खाबड़ नहीं रहेगा तहसील परिसर, बन रहा पार्क
शहर की तहसील कार्यालय के ऊबड़-खाबड़ परिसर को समतल कर पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। तहसीलदार, नायब तहसीलदार की पहल पर जनसहयोग से समतल करा कर पाैधे राेपे गए हैं। इससे तहसील कार्यालय आने वाले लाेग अाैर पक्षकार गर्मियों में कुछ पल सुकून से बैठ सकेंगे। पार्क की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पार्क में विदेशी प्रजातियों के पौधे भी रोपे जा रहे हैं।
तहसील परिसर में एसडीएम अाैर तहसीलदार के कार्यालय के सामने खाली मैदान को तहसीलदार एआर चिरामन व नायब तहसीलदार रिया जैन ने मिट्टी डलवाकर समतल कराया है। इसके चारों तरफ तार फेंसिंग कराकर पार्क की तरह पर विकसित कराया जा रहा है। पूरे परिसर में विभिन्न प्रजापतियों के करीब 200 छाया देने वाले अाैर फूलदार पौधे रोपे जा रहे हैं।
रेलवे स्टेशन पार्क के बाद शहर का दूसरा सबसे आकर्षक पार्क :इस पार्क में देसी अाैर विदेशी किस्माें के पौधे भी रोपे गए हैं। लाेगाें के बैठने के लिए पार्क में सीमेंट की कुर्सियां भी लगवाई जा रही हैं। पार्क को विकसित करने के लिए तहसील के अधिकारी-कर्मचारियों ने आपस में चंदा कर राशि जुटाई है। इसके साथ ही जनसहयोग भी लिया गया है।
मधुकामिनी, चंपा से लेकर बाटल पाम, डेसीना जैसे पौधे भी रोपे
पार्क में प्लांटेशन कराने की जिम्मेदारी उद्यानिकी अधिकारी वीरेंद्रसिंह मीणा को दी गई है। श्री मीणा ने बताया कि पार्क में करीब 200 से 230 तक पौधे देशी व विदेशी प्रजाति के रोपे जा रहे हैं। इसमें देशी प्रजाति के मधुकामिनी, गुलाब, चांदनी, चंपा, चमेली, गुड़हल, मोगरा, सुदर्शन आदि के पौधे भी रोपे जा रहे हैं। इसके अलावा विदेशी प्रजाति के बोगनवेलिया, बाॅटल पाम, केल्टस, कैना, डेसीना, फाइक्स, साइक्स आदि पौधे रोपे जा रहे हैं।
अावेदक कुछ पल सुकून से बैठ सकेंगे
एआर चिरामन, तहसीलदार ब्यावरा