- Hindi News
- National
- Sarangpur News Mp News Taking Stock Of The Flag March To Deal With The Emergency Reviewed The City
आपात स्थिति से निबटने फ्लैग मार्च निकालकर लिया नगर का जायजा
_photocaption_सारंगपुर| नगर में रंग पंचमी पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षात्मक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पर्व में किसी तरह का विघ्न या विवाद की स्थिति न बने, और आपात स्थिति में मामले से निबटने के लिए पुलिस के जवानों द्वारा नगर की भोगोलिक स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। इसको लेकर गुरुवार शाम थाना प्रभारी मुकेश गौड, एसडीओपी पीएस बघेल के नेतृत्व में पुलिस के स्पेशल फोर्स का फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए पुन: थाना परिसर पहुंचा।
*photocaption*