नगर परिषद के अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त तहसीलदार बने प्रशासक
छापीहेड़ा|नगर परिषद का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इसके चलते अब कलेक्टर निधि निवेदिता ने प्रशासक नियुक्त कर दिए गए हैं। नप छापीहेड़ा के अध्यक्ष के स्थान पर प्रशासन ने जीरापुर तहसीलदार सौरभ शर्मा को प्रशासक नियुक्त किया गया है।
इस पर तहसीलदार श्री शर्मा ने नगर परिषद के प्रशासक का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद उन्होंने नगर परिषद द्वारा निकाय में कार्यरत कर्मचारियों की राजस्व बकाया वसूली एवं निकाय में संचालित प्रधानमंत्री आवास व अन्य योजना की जानकारी प्राप्त की।