- Hindi News
- National
- Sarangpur News Mp News The Commissioner Gave Instructions To Take The Services Of Guest Teachers By April 30
अतिथि शिक्षकों की सेवाएं 30 अप्रैल तक लेने के दिए आयुक्त ने दिए निर्देश
राजगढ़| अतिथि शिक्षकों की सेवाएं 30 अप्रैल तक लेने के निर्देश लोक शिक्षण की आयुक्त जयश्री कियावत ने जिला शिक्षा अधिकारी, समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं समस्त संकुल प्राचार्यों को दिए हैं। आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्ति या अवकाश पर जाने से शाला में सत्र 2019-20 में अतिथि शिक्षकों को रखा गया था। नए शिक्षा सत्र 2020-21 में 1 से 30 अप्रैल तक कक्षाओं के अध्यापन कार्य की दृष्टि से कार्य कर रहे अतिथि शिक्षकों की सेवाएं को 30 अप्रैल तक ली जाएं। एेसा निर्णय मार्च माह में स्थानीय परीक्षा, मूल्यांकन तथा परीक्षाफल तैयार कर परीक्षा परिणाम की घोषणा इत्यादि महत्वपूर्ण कार्याे काे देखते हुए लिया गया है।