पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jirapur News Mp News The Contribution Of Women In The Development Of The City Is Also Positive Singh

नगर के विकास में भी महिलाओं का योगदान सकारात्मक है: सिंह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर परिषद के सभागार में साेमवार देर शाम महिलाओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इसमें सामाजिक, धार्मिक, रचनात्मक कार्य के अलावा विषम परिस्थितियों में जीवन में संघर्ष करते हुए अपने परिवार का पालन पोषण करते हुए बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाकर बेहतर भविष्य का निर्माण करने वाली महिलाओं को ऊर्जामंत्री प्रियव्रत सिंह ने सम्मानित किया। वहीं सभी महिलाओं से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं से रूबरू होकर मौके पर ही कई समस्याओं का भी निराकरण किया।

प्रियव्रत सिंह जन विकास समिति के इस अायाेजन में मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने कहा कि आज समाज में महिलाओं का योगदान सराहनीय है। नगर के विकास में भी महिलाओं का योगदान है, महिलाओं की सोच सकारात्मक हैं आपके द्वारा जो भी सुझाव बताए जाएंगे उन पर अमल
किया जाएगा।

सम्मान चिंह भेंट कर किया सम्मान

इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रो में उल्लेखनीय योगदान प्रदान करने वाली तीस से ज्यादा महिलाओं को सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इनमें नारी शक्ति मंच, आस्था ग्रुप के अलावा आराधना शर्मा, विजया सोनी, सुशीला सोनी, पुष्पा गुप्ता, उमादेवी, ममता चौरसिया, रेखा बैरागी, वंदना शर्मा, भेरीबाई, प्रेमलता भावसार, सोनाली मूंदड़ा, मंजू गोयल, अरुण भावसार, अयोध्या दुसाज, गायत्री बारकिया, चंदाबाई, अंजलि सेन, माधवी आचार्य सहित कई महिलाएं सम्मानित हुईं। कार्यक्रम को समिति के संयोजक हिमांशु चतुर्वेदी, विजया कान्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल मिस मोरिन जोसफ, प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बहन नम्रता ने भी संबोधित कर महिला जागरुकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षिका आराधना शर्मा ने किया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।
खबरें और भी हैं...