पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Biyawara News Mp News The Festival Holi Colors And Squirrels Were Also Distributed Among School Children By Spreading Colors Of Happiness

पर्व... स्कूली बच्चों के बीच खुशियों के रंग बिखेरकर मनाई होली, रंग और पिचकारियां भी बांटी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्यावरा| मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शहर के इंदिरा कॉलोनी के शासकीय प्राथमिक शाला के बच्चों के बीच पहुंचकर होली के रंग बिखेरे। इसके लिए सोमवार को यहां पहुंचे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इस स्कूल में पढ़ने वाले छात्र व छात्राओं को रंग व गुलाल की पुड़िया और पिचकारियां बांटी। भाजपा मंडलाध्यक्ष चंदन अग्रवाल ने बच्चों को होली के उत्सव का महत्त्व समझाते हुए कहाकि, होली का त्योहार सभी तरह के मनमुटाव और लड़ाई झगड़े मिटाकर सबके साथ प्रेम, भाईचारे से रहने के संकल्प लेने का त्योहार है। होली का त्योहार सत्य की जीत का प्रतीक भी है। सभी भाजपाइयों ने बच्चों को तिलक और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही होली सावधानी पूर्वक मनाने के लिए उन्हें जागरूक किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता ओम छईया, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पवन कुशवाह, राज मेवाड़े, अंशुल अरोरा, विक्रम सौंधिया, पुलकित साहू, राहुल शर्मा, ललित शर्मा, बाबा गुर्जर सहित बड़ी संख्या में भाजपाई और स्कूल स्टाफ
मौजूद था।
खबरें और भी हैं...