- Hindi News
- National
- Sarangpur News Mp News The Person Who Drove The Minor Girl Away From Ahmedabad Railway Station Was Caught
नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाले को अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से पकड़ा
नगर की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
नाबालिग के परिजनों ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें उनकी लड़की को एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने की शिकायत की थी। साथ ही परिजनों ने संदेही समीर मंसूरी का नाम भी बताया था। उन्होंने यह भी बताया कि संदेही दो-तीन माह पहले भी लड़की को अपने साथ ले गया था। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने युवती की तलाश शुरू की। इस दौरान मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और साथ ही मोबाइल लोकेशन ट्रैस करने के लिए साइबर सेल की मदद ली गई।
लड़की को भी बरामद किया, परिजनों को सौंपा
सारंगपुर थाना पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज कर पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा को अवगत कराया। इसके बाद एसपी के निर्देशन में थाना पुलिस ने लड़की व आरोपी समीर मंसूरी की तलाश शुरू की। इस पर थाना प्रभारी एवं उनकी टीम ने सायबर सेल की मदद से लड़की के साथ समीर मंसूरी को अहमदाबाद के रेलवे स्टेशन से पकड़कर थाने लाया गया। लड़की ने आरोपी समीर के द्वारा उसके साथ शारीरिक शोषण करने के बारे में बताया। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने ज्यादती, पॉक्साे एवं एससीएसटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था।