- Hindi News
- National
- Biyawara News Mp News The Truck Coming On The Right Side Collided With The Truck Coming From The Front 3 Injured Including The Drive Of The Right
राॅन्ग साइड अा रहे ट्रक ने सामने से अा रहे ट्रक काे मारी टक्कर, दाेनाें के ड्रायवराें सहित 3 घायल
भड़क्या जोड़ पर दो ट्रकों में हुई अामने- सामने की टक्कर
शहर के बायपास क्षेत्र में भड़क्या जोड पर राॅन्ग साइड से आ रहे ट्रक की सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे के बाद एक ट्रक पलट गया। इसमें दोनों ट्रकों के चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची देहात थाना ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
देहात थाना प्रभारी आदित्य सोनी ने बताया कि उज्जैन से किराना लाेड करके ट्रक ड्रायवर ब्यावरा ला रहा था। दोपहर करीब 1.30 बजे चालक वह उसे राॅन्ग साइड से शहर में दाखिल हो रहा था। तभी काशीपुरा उत्तरांचल से आ रहे दूसरे ट्रक काे उसने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में उज्जैन से आ रहे ट्रक चालक अज्जू उर्फ अजरुद्दीन पुत्र नन्ने खां 30 साल इस्लामपुरा खुजनेर के दोनों पैर फ्रेक्चर हो गए। वहीं दूसरे ट्रक के चालक नईम पुत्र रईस खां 32 साल बरेली (यूपी) और क्लीनर उबैज पुत्र जलीस अहमद भी घायल हो गए।