- Hindi News
- National
- Biyawara News Mp News There Is A Limit Even In This Black Marketing If Demand Increases Then Selling 150 Masks For 450 Rupees
हद है, ऐसे में भी ब्लैक मार्केटिंग... मांग बढ़ी तो 150 का मास्क 450 रुपए में बेच रहे
पुलिसकर्मी, डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टॉफ भी मास्क लगाकर कर रहा ड्यूटी
देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की खबरों और हाल ही में ब्यावरा में सिंगापुर से लाैटी एक महिला काे आइसोलेशन वार्ड में निगरानी में रखे जाने के बाद से जिले में लोग अलर्ट होने लगे हैं। अब पुलिस के सिपाही, डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ मास्क लगाकर ड्यूटी कर रहे हैं। वहीं अब आम लोग भी मास्क लगाकर घर से निकल रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच एक मुश्किल यह खड़ी हो गई है कि जिले मात्र दो दिन में ही मास्क की भारी कमी आ गई है। मेडीकल व्यवसायियों से मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन में ही तीन हजार से ज्यादा मास्क बिक चुके हैं। मास्क की मांग बढ़ने के कारण इनकी ब्लैकमेलिंग शुरू हो गई है। संक्रमण के एेसे समय भी बेशर्मी के तीन रुपए का मास्क 20 रुपए और 150 रुपए की कीमत वाला मास्क 450 रुपए तक में बिक रहा है।
जिला अस्पताल सहित स्वास्थ्य विभाग के पास मास्क की कमी है। अलोग इंदौर व अन्य शहरों से मास्क मंगा रहे हैं।
उर्स, होली पर आज से बढ़ेगी भीड़ लेकिन प्रशासन के कोई इंतजाम नहीं
इसलिए हुए लोग अलर्ट...क्योंेकि ब्यावरा में मिला संदिग्ध, कल से जिले में बढ़ेगी भीड़भाड़
ब्यावरा में कोरोना वायरस की एक संदिग्ध मरीज मिलने के बाद और कल से शहर में भीड़भाड़ बढ़ने की स्थिति को देखते हुए लोग अलर्ट हो गए हैं। लोग घर से बाहर निकलते वक्त अब मास्क का उपयोग कर रहे हैं। वहीं, सड़काें अाैर चौराहों पर जिन पुलिस के जवानों की ड्यूटी है वह भी मास्क लगाकर ड्यूटी कर रहे हैं।
आने वाले दिनों में और बढ़ेेगी भीड़भाड़, लेकिन प्रशासन की नहीं है कोई तैयारी
शहर सहित जिलेभर में मंगलवार को धुलेंडी का त्योहार मनाया जाएगा। इसके साथ ही शहर में 10 मार्च से 106वें सालाना उर्स की शुरुआत भी हेागी। पांच दिन तक चलने वाले इस उर्स का समापन 15 मार्च को होगा। हालांकि मेले में दुकानें 20 से 25 मार्च तक लगी रहेंगी। इस दौरान लाखों लोग उर्स अाैर मेले में आएंगे। इसके साथ ही नवरात्र भी इसी माह शुरू होंगे। इस दौरान हजारों लोग सिद्धपीठ मां जालपा मंदिर पर दर्शन करने पहुंचेंगे। इसके बाद भी प्रशासन कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने कोई खास इंतजाम नहीं कर पाया।
आज से लगेगा उर्स, इंतजाम कमेटी कराएगी दवा का छिड़काव, मास्क बांटेंगे, विशेषज्ञ रहेंगे मौजूद
इंतजाम कमेटी के सदर एहतेशाम सिद्दीकी ने बताया कि उर्स में आने वाले जायरीन व आम लोगों काे संक्रमण से बचाने दिन में तीन बार डिस इन्फेक्टेड सेनेटाइजर लेमन ग्रास छिड़केंगे। यह इंफेक्शन फैलने से रोकता है। इसके साथ ही उर्स में मास्क बांटने के साथ ही परिसर में स्वच्छता को लेकर इंदौर की इको प्रो इनवॉयरमेंटल टीम के विशेषज्ञ सतत निगरानी रखेंगे। इसके साथ ही पब्लिक पैलेस पर सेनेटाइजर बाटेंगे।
जिम्मेादार अफसरों के एेसे हैं हाल... सीएमएचओ बोले- सब इंतजाम कर रखे हैं, एयरपोर्ट पर स्कैनिंग शुरू कराई है, जबकि जिले में हैलीपेड तक नहीं
कोरोना वायरस से जिले में बचाव को लेकर सीएमएचओ डॉ. केके श्रीवास्तव से जब चर्चा की तो उन्होंने बताया कि हमने इसके बचाव के लिए सारे इंतजाम कर रखे हैं। लेकिन क्या-क्या इंतजाम किए यह स्पष्ट नहीं बता सके। जब दोबारा पूछा तो उन्होंने कहा हमने विदेश से आने वाले लोगों की एयरपोर्ट पर स्कैनिंग शुरू कराई है, जबकि जिले में एयरपोर्ट तो दूर की बात यहां हवाई पट्टी व स्थाई हेलीपेड भी नहीं है।
महिला की तीसरे दिन टीम ने घर पहुंचकर की जांच, सैंपल में काेरोना निगेटिव
सिंगापुर से ब्यावरा आई इंजीनियर की गर्भवती प|ी का तीसरे दिन सोमवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर पहुंचकर जांच की। घर में ही बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में आराम कर रही महिला के ब्लड के सैंपल लेकर सिविल अस्पताल की लैब में इनका टेस्ट कराया गया। सोमवार को राजगढ़ की बजाए ब्यावरा सिविल अस्पताल से टीम भेजी गई। महिला के रेगुलर फालोअप में उनकी सभी जांचें लगातार तीसरे दिन भी निगेटिव निकली। एहतियात के तौर पर मेडीकल टीम द्वारा महिला के उठने, बैठने और घूमने- फिरने तक की मॉनटरिंग की जा रही है। वह 28 दिन की माॅनीटरिंग पर है।
मास्क की कमी को देखते हुए सामाजिक संगठन फ्री बांट रहे हैं।