- Hindi News
- National
- Biyawara News Mp News Today Will Be The Color Of Holi 70 Temporary Police Checkposts Stopped 1600 Soldiers Will Remain Posted In 270 Places
आज बरसेगा होली का रंग... हुड़दंग रोकने 70 अस्थाई पुलिस चौकी बनी, 1600 जवान 270 जगह रहेंगे तैनात
रंगों के पर्व हाेली की शुरुआत हो चुकी है। आज शहर सहित जिलेभर में होली खेली जाएगी, लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे। एक दिन पहले सोमवार रात को शहर सहित जिलेभर में होलिका दहन का आयोजन हुआ। शहर के मुख्य स्थान बड़ा बाड़ा में होलिका दहन किया गया, शाम को महिलाओं ने पूजा-अर्चना की।
धुलेड़ी पर हुड़दंग रोकने के लिए जिलेभर में 70 अस्थाई पुलिस चौकियां बनाई गई है। साथ ही ब्यावरा के 8 स्थानों सहित जिलेभर में 270 स्थान भी चिन्हित किए गए हैं जिनकी निगरानी कराई जाएगी। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि इसके लिए जिलेभर के 20 थानों के फोर्स व पुलिस लाइन के फोर्स सहित 1265 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही होली पर व्यवस्थाएं संभालने के लिए 100 महिला पुलिस कर्मियों सहित 400 जवान भोपाल से भी भेजे गए हैं, ताकि किसी तरह के विवाह और तनावपूर्ण स्थिति निर्मित होने पर पुलिस तुरंत नियंत्रण कर सके।
90 वाहनाें से हाेगी निगरानी: धुलेंडी व रंगपंचमी पर हुड़दंग रोकने के लिए जिलेभर की सभी 40 पुलिस मोबाइल के अलावा 50 वाहन और हायर किए गए हैं जिनसे गश्त व निगरानी कराई जाएगी।
कराएंगे वीडियाेग्राफी
प्रदीप शर्मा, एसपी राजगढ़
पूजन करते हुए महिलाएं।