पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajgarh News Mp News Urban Bodies And Panchayat Elections Will Be Held From Evm

ईवीएम से ही होंगे नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंतप्रताप सिंह ने नगरीय निकायों और पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के पर्यवेक्षण के लिए नियुक्त प्रेक्षकों की कार्यशाला में कहा कि आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायतों के आम-चुनाव ईवीएम से ही कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि त्रुटि रहित मतदाता सूची बनाना आयोग का पहला उद्देश्य है। श्री सिंह ने कहा कि मतदाता का नाम एक ही स्थान पर होना चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि पर्यवेक्षक यह देखें की मतदाता सूची में दावे-आपत्तियों के लिए समुचित व्यवस्था की गई है कि नहीं।

दावे-आपत्ति केन्द्र में बैनर लगवाएं। दावे-आपत्ति केन्द्र नियमित रूप से खुलें। उन्होंने बताया कि वार्डों के परिसीमन के आधार पर प्रारूप मतदाता सूची बनाई गई है। आयोग की उप सचिव अजीजा सरशार जफर ने कहा कि कंट्रोल टेबल का वेरीफिकेशन ठीक ढंग से होना चाहिए। उन्होंने पिछले आम-चुनाव के दौरान बनाई गई मतदाता सूची में आयी त्रुटियों की ओर प्रेक्षकों का ध्यान आकृष्ट किया। श्रीमती जफर ने कहा कि इस तरह की त्रुटियों की पुनरावृत्ति नहीं होना चाहिए। प्रेक्षक 16 से 20 मार्च और 29 अप्रैल से 4 मई तक जिलों में रहेंगे।

खबरें और भी हैं...