- Hindi News
- National
- Jirapur News Mp News Vehicles Being Disorganized At The Head Of Two State Highways Cattle Remain Seated Jammed
दो स्टेट हाईवे के चाैराहे पर बेतरतीब किए जा रहे वाहन, बैठे रहते हैं मवेशी, लगता है जाम
नगर के व्यस्ततम चौराहा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही में अव्यवस्था के कारण बार-बार जाम के हालात बनते हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान अवगत कराया है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
दो प्रमुख स्टेट हाईवे नगर के मध्य से गुजरे हैं। इन पर यातायात का अत्यधिक दबाव बना रहता है। भारी-भरकम लोडिंग वाहनों, यात्री वाहन, निजी छोटे एवं बड़े वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। चौराहे पर अनावश्यक रूप से दाेपहिया, चार पहिया वाहन खड़े होने के कारण जाम के हालात निर्मित रहते हैं। इससे दुर्घटना का भय बना रहता है। यदि समय रहते इस और ध्यान नहीं दिया गया, तो उक्त मार्ग पर बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस समस्या के समाधान के लिए लोगों ने कई बार पुलिस को अवगत करा आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।
गायाें के बैठने से भी बन रहे हालत बदतर : माचलपुर नाका पर बीच चौराहे पर गायों ने डेरा जमा रखा है। सुसनेर व माचलपुर रोड की अाेर सुबह से शाम तक वाहनों की अावाजाही बनी रहती है। राेड किनारे अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े रहते हैं, जिससे जाम के हालात बन जाते हैं। पिछले ढाई-तीन माह से सोयत-सुसनेर मार्ग पर पुलिया के क्षति ग्रस्त होने के कारण इसी मार्ग पर वाहनों को डायवर्ट किया गया है। इससे यातायात का दबाव कई गुना बढ़ गया है।
शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी को भी बताई यातायात व्यवस्था की परेशानी