पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khilchipur News Mp News Vikas And Rajkumar Will Perform In The National Competition Of Malkhamb In Amritsar

अमृतसर में मलखंभ की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन करेंगे विकास अाैर राजकुमार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नरसिंहगढ़| शासकीय महाविद्यालय के विद्यार्थी विकास प्रजापति अाैर राजकुमार जाटव राष्ट्रीय मलखंभ प्रतियोगिता में शामिल हाेने के लिए गुरुवार काे अमृतसर के लिए रवाना हुए।

दाेनाें खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में बरकतुल्लाह विवि का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्थानीय बस स्टैंड से उन्हें विदा करने वालाें में उनके काेच, बजरंग वीर व्यायाम शाला के संचालक अाैर जिला कुश्ती संघ के सचिव बद्री पहलवान, वॉलीबाल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दीपेंद्र शर्मा, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिनव गुर्जर, जयपाल सिंह हाड़ा, विकास मलाेनिया, कुलदीप साेलंकी,
देवेंद्र प्रजापति, संदीप जाटव अादि माैजूद थे।

राष्ट्रीय स्तर की मल्लखंभ प्रतियाेगिता के लिए स्थानीय दो िखलाड़ी अमृतसर के लिए रवाना हुए।
खबरें और भी हैं...