पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sarangpur News Mp News Villagers Said No Service Drains On The Highway39s Service Road Work Stopped If Dirty Water Does Not Stop Filling In Houses

गांव वाले बोले- हाईवे की सर्विस रोड पर नहीं पक्की नालियांं, घरों में गंदा पानी भरना नहीं रुका तो काम बंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किया गया है। लेकिन निर्माण करा रही ओरिएंटल कंपनी निर्माण कार्य के दौरान मऊ गांव के किनारे दोनों ओर सर्विस रोड का अधूरा पड़ा है। इसका निर्माण कार्य ग्रामीणों द्वारा नहीं करने दिया जा रहा है। इससे पहले भी पक्की नाली निर्माण एवं अधूरे पड़े सर्विस रोड को लेकर के मऊ में ग्रामीणों ने आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया था। इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए सोमवार को सारंगपुर एसडीएम प्रिया वर्मा एवं ओरिएंटल कंपनी के सहायक मैनेजर एसएस भाटिया ने सर्विस रोड किनारे निवासरत दुकानदारों एवं दोनों छोर पर आधे अधूरे पड़े सड़क निर्माण को पूरा कराने के लिए ग्रामीणों से चर्चा की।

ग्रामीणों ने कहा-यह कार्य नहीं हुए तो पूरा नहीं करने देंगे काम

गांव के लोगों सदर अनवर मंसूरी, रईस मंसूरी, सतीश गुप्ता, हरिनारायण जायसवाल, सुभाष नागर, महबूब खां, मूंगा पटेल, पवन पुष्पद, प्रेम राजपूत, सतीश जायसवाल, मेहताब सिंह राजपूत, रफीक मंसूरी, अनीश खां मंसूरी, राजेश जायसवाल आदि ने मांग की कि सर्विस रोड पर पक्की नाली का निर्माण, ग्राम पंचायत सेवा सहकारी समिति के रास्ता पर गुलाब खा के मकान से मुंगा पटेल एवं प्रेम राठी के मकान से रफीक मंसूरी मैकेनिक के मकान तक 20 फीट ऊंचे बने सर्विस रोड को डाउन किया जाए। एक छोर की हमेशा बंद रहने वाली स्ट्रीट लाइट को चालू किया जाए।

पहले नाली निर्माण की मांग पर अड़े ग्रामीण

इस दौरान एसडीएम वर्मा ने ग्रामीणों की समस्या को सुना। ग्रामीणों ने बताया कि सर्विस रोड किनारे दोनों छोरों पर पहले पक्की नाली का निर्माण किया जाए क्योंकि बारिश के समय में ग्रामीणों एवं सड़क किनारे निवासरत मकान मालिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बीती बारिश के दौरान पानी मकानों में घुस गया था, जिससे ग्रामीण खासे परेशान हुए थे। इस दौरान ग्रामीणों का दर्द और आक्रोश साफ तौर से झलक रहा था।

एसडीएम ने पहले ग्रामीणों को समझाइश दी, फिर काम नहीं रोकने की हिदायत भी दी

ग्रामीणों की मांग पर कहा इसका प्रपोजल भिजवाएं

एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाइश दी कि आप अधूरे पड़े सर्विस रोड को बनने दें। वहीं ओरिएंटल कंपनी के सहायक मैनेजर एसएस भाटिया को भी हिदायत दी कि ग्रामीणों की मांग अनुसार प्रपोजल उच्च अधिकारियों से बनवा कर नाली का निर्माण करवाएं। इससे ग्रामीणों को आ रही परेशानी से राहत मिल सके। लेकिन ग्रामीण पहले पक्की नाली बनाने की मांग पर अड़े रहे। इस पर एसडीएम ने सख्त हिदायत भी दी कि आप निर्माण कार्य नहीं रोक सकते, जो भी ग्रामीणों की समस्याएं आ रही हैं, उसका निदान करवाया जाएगा।

मंजूरी के बगैर नहीं बना सकते नाली

एसएस भाटिया, सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर, ओरिएंटल कंपनी निर्माण कंपनी
खबरें और भी हैं...