- Hindi News
- National
- Rajgarh News Mp News Visited Once In The Year Of Lord Ranchod39s Quadrilateral Form Blown Color Poured On The Beat Of The Mold
भगवान रणछोड़ के चतुर्भुजी स्वरूप के वर्ष में एक बार होने वाले दर्शन किए, उड़ा रंग, ढाेल की थाप पर फाग
होली का त्योहार जिले में मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। आपसी भाईचारे के इस त्याेहार पर सद्भावना के साथ लोगों ने एकदूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। वहीं गले मिलकर लोगों ने होली के त्योहार की शुभकामनाएं भी दी। इसके लिए अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न आयोजन भी हुए। आगर सहित आसपास होली का पर्व उत्साह से मनाया गया। कलेक्टर संजय कुमार ने अपने निवास पर होली मिलन समारोह आयोजित किया। इसमें प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी अाैर गणमान्य नागरिकों ने हाेली खेली। सराफा बाजार स्थित रणछोड़ मंदिर में जारी होली महोत्सव के तहत सुबह 8 बजे से 12 बजे तक बलदाऊजी का प्रसाद भांग ठंडाई का वितरण किया गया। यहां 12 बजे पश्चात भगवान की आरती और फिर उत्सव का समापन किया गया। इस दिन वर्ष में सिर्फ होली महोत्सव पर ही भगवान रणछोड़ जी के चतुर्भुजी स्वरूप का दर्शन भी भक्तों ने किया।
हाेलिका को ठंडा करने के साथ मंगलवार सुबह लाेगाें ने पूजा-अर्चना भी की। इसके बाद अपने प्रियजन काे खाे चुके शाेकाकुल परिवाराें में जाकर लोगों ने रंग डाला। धुलेंडी पर हुरियारों की टोलियां घर से निकलीं अाैर गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकालते हुए एकदूसरे को खूब रंग लगाया। हाेली के पारंपरिक पकवान गुझिया अाैर अन्य मिठाइयाें से मेहमानाें का मुंह भी मीठा कराया। वहीं सारंगपुर, पड़ाना, खिलचीपुर सहित अन्य छोटे-बड़े शहरों में गेर निकाली गई। देर शाम तक लोगों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया है।
सारंगपुर| फूल माली समाज ने निकाली धुलेंडी पर गेर
हिन्दू उत्सव समिति के रंगारंग होली उत्सव का अायाेजन किया। होली के दूसरे दिन धुलेंडी पर सकल पंच फूल माली समाज द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी गेर निकाली गई। इस दाैरान माली समाज के सदस्य भेरू दरवाजा, खारिया, कीड़ी, बागकुआं टँकी, मुकेर वाड़ी मोहल्ले से गमी वाले घर पहुंचे उनके परिजनों को रंग डाला गया। इसके मोहल्लों से गेर निकलकर मोहल्ला खारिया में दोपहर मे ढाई बजे सामूहिक रूप से रंग गुलाल का आयोजन किया गया। इस दौरान होली स्थल पर चांचड़ बिनोरी खेलने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अाश्रम में होली का त्योहार उमंग-उत्साह के साथ मनाया गया। जहां अलौकिक होली के पावन पर्व पर हम ना सिर्फ स्थूल रंग लगाए बल्कि परमात्म रंगों से सबके जीवन को रंगीन बनाने प्रार्थना की है।
जीरापुर| समाज ने बैठकें कीं, अागामी कार्यक्रम बने
नगर में रंगों का त्योहार होली परम्परागत हर्षोल्लास के साथ में मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। नगर के विभिन्न इलाकों गली मोहल्ले में डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों पर होलिका दहन किया गया। होली दहन के लिए बच्चाें में भारी उत्साह रहा। दूसरे दिन धुलेंडी पर जमकर रंग गुलाल उड़ाकर रंगों का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। महिलाओं, बुजुर्ग, युवा व बच्चों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। रात में ज्यादातर समाजाें के लाेगाें ने मंदिरों, धर्मशालाअाें में बैठकें कीं। इनमें वार्षिक आय व्यय, समाज की आगामी गतिविधियों पर विचार विमर्श किया गया।
परंपरा के अनुसार सुबह से ही सभी समाज के महिला-पुरुष अलग-अलग स्थानों पर एकत्र हुए अाैर ढोल धमाके के साथ गमी वाले शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे। परिवार के सभी सदस्यों पर रंग गुलाल लगाकर उन्हें गम भुलाने की सांत्वना देकर साथ लिया। दिनभर यह सिलिसला चलता रहा।
पड़ाना| बस स्टैंड पर ढाेल की थाप पर हुअा फाग गायन
होली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोमवार रात तीन जगह होलिका पूजन के बाद महिलाओं ने सुबह होलिका को ठंडी की। इसके बाद हुरियारों की टोलियां ने रंग गुलाल उड़ाया। सुबह 8 बजे ओम पटेल, संतोष पटेल पटवारी की पुरानी परंपरा के रूप में दिलीप कुमार सक्सेना, कोटवार गुलाब सिंह मालवीय सहित ग्रामीणाें होलिका की पूजन कर सदर बाजार गणेश मंदिर से गेर प्रारंभ की। गेर निकालकर नगर में गमगीन परिवार वालों के घर-घर जाकर रंग गुलाल लगाने की रस्म निभाई। इसके बाद लोग रंगार घाटा पहुंचे। जहां प्रेम नारायण परमार डाबरा ने गेर में शामिल लाेगाें का स्वागत किया। शाम 5 बजे बजे फुल माली समाज महिलाओं पुरुषों के द्वारा चल समारोह श्री राम मंदिर से ढोलक की थाप पर फाग भजनों के साथ गेर निकाली। जो की हाट बाजार, सदर बाजार, पटेल मोहल्ला, पंवार मोहल्ला होते हुए बस स्टैंड गांधी चौक पहुंची। जहां बैठकर जगह-जगह फाग भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर हरिप्रसाद पुष्पद, रामेश्वर पुष्पद, गोपीलाल माली, शिवनारायण पुष्पद, प्रीतम गोस्वामी, बाबूलाल पुष्पद, हरिनारायण पुष्पद, रमेश पुष्पद, मदन पुष्पद, देवनारायण पुष्पद, नेमीचंद पुष्पद, कन्ना माली, रामसिंह पुष्पद, अंतर सिंह परमार, रिंकू पुष्पद, मुकुट पुष्पद, प्रदीप पुष्पद सहित समाज जन मौजूद रहे।
करनवास| सामूहिक गेर में शामिल हुए सभी समाज
करनवास में धुलेंडी पर आयोजित गेर में सभी जाति व धर्म के लोग शामिल हुए। गेर राममंदिर से ढोल नगाड़ों के साथ शुरू की गई। इस दौरान लोग फाग गीत गाते हुए नाचते दिखाई दिए। यह गेर मुख्य मार्गों से होती हुई जाटव मोहल्ला, हनुमान मंदिर, राम मंदिर होते हुए बस स्टैंड तक निकली। गेर मे रंग का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पटेल हरिनारायण यादव, पटेल बापूलाल यादव, पटेल हरिनारायण, यादव पुरुषोत्तम यादव, वकील राजेन्द्र यादव, परमानंद सेन, रामबाबू पटेल, लक्ष्मीनारायण यादव, मनोज यादव सरपंच चंद्रकला मुकेश यादव भी मौजूद रही।
जिलेभर में मनाया गया होली का त्योहार, लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर कराया मुंह मीठा
पड़ाना | बस स्टैंड पर फाग गायन के साथ किया नृत्य।
सुठालिया| होली मिलन समारोह के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मी।
करनवास | सामूहिक गेर निकाली गई इसमें ग्रामीण शामिल हुए।
सारंगपुर|फुलमाली समाज ने शहर में सामूहिक गेर निकाली।
होली मिलन समारोह में जमकर नाचे पुलिसकर्मी
सुठालिया| होली के मौके पर बुधवार को दोपहर बारह बजे स्थानीय ब्यावरा रोड़ स्थित पुलिस थाना परिसर में पुलिस एवं प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्रभारी तहसीलदार प्रदीप भार्गव अाैर थाना प्रभारी जगदीश गोयल भी मौजूद थे। होली मिलन समारोह में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी व होली के गीतों पर जमकर थिरके। कार्यक्रम के दौरान जमकर गुलाल उड़ाई गई और खूब होली खेली। इसके पूर्व मौजूद सभी पुलिसकर्मियों पत्रकारों ने होली के गीत गाकर उत्साह पूर्वक होली मिलन समारोह मनाया। इस अवसर अरुंधति राजावत, सुनील रंदे, एएसआई सूरज सिंह राजपूत, आरएस भिलाला, मुंशीलाल भिलाला सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।