पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Biyawara News Mp News Weekly Sadguru Festival Compassion And Kindness Are The Natural Qualities Of A Woman It Is Proven By Ramcharitra Kapil Kumar Sharma

साप्ताहिक सद्गुरू महोत्सव... करुणा अाैर दया स्त्री का स्वाभाविक गुण है, यह रामचरित्र से सिद्ध हाेता है: कपिल कुमार शर्मा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नरसिंहगढ़|श्री सद्गुरु अाश्रम-दत्तात्रेय भगवान मंदिर में चल रहे साप्ताहिक सद्गुरू महाेत्सव की पांचवीं रात काे मानस मधुकर कपिलकुमार शर्मा ने हरिकथा में मनुष्य के स्वाभाविक गुणाें के बारे में बताया। उन्हाेंने कहा कि परमपिता परमेश्वर भगवान श्रीराम ने जब पृथ्वी पर नरलीला की ताे पराशक्ति मां सीता करुणा की प्रतीक बनकर उनके साथ अाईं। पूरे रामचरितमानस में बाबा तुलसी ने केवल 5 स्थानाें पर प्रभु काे करुणानिधान कहा है अाैर गाैर करने वाली बात यह है कि यह उपाधि उन्हीं प्रसंगाें में मिली है, जहां उनके साथ मां सीता माैजूद हैं। इसके जरिए बाबा तुलसी ने एक बहुत गहरा संदेश दिया है कि स्त्री का मूल स्वभाव करुणा अाैर दया से भरा हाेता है। किसी भी पुरुष काे मानवाेचित गुणाें से परिपूर्ण स्त्री ही करती है। उन्हाेंने यह भी कहा कि रामचरितमानस पूरी तरह से नारी के सम्मान काे समर्पित पवित्र महाग्रंथ है। जब इसे पूरी अास्था अाैर गहराई से पढ़ा जाता है, तब समझ में अाता है कि कतिपय लाेगाें ने बाबा तुलसी पर नारी विराेधी हाेने का जाे ठप्पा लगाया है, वह पूरी तरह गलत है।

अाज गाेपाल कला अाैर शाेभायात्रा के साथ हाेगा समापन: श्री सद्गुरू महाेत्सव के अंतिम दिन शनिवार काे सुबह पारंपरिक गाेपालकला के बाद महाप्रसादी वितरण हाेगा। इसके बाद शाम काे सद्गुरू महाराज की शाेभायात्रा के साथ उत्सव का समापन हाेगा।
खबरें और भी हैं...