- Hindi News
- National
- Sarangpur News Mp News Woman Harassed By Dowry Harassment Jumped Into The Well And Committed Suicide
दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला ने कुएं में कूदकर खुदकुशी की
महिला ने करीब दाे साल पहले पचाेर थाने में अावेदन भी दिया था
एक ओर जिले भर में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं को सम्मानित किया गया, वहीं गांव सेमली धाकड़ में संतोष बाई प|ी अशोक धाकड़ ने दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने और मारपीट से तंग आकर कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली। महिला तीन दिन से घर से गायब थी।
मृतका संतोष के भाई ने बहिन के ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाते हुए बताया कि मेरी बहन पढ़ी-लिखी नहीं थी। ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित कर रहे थे। इसे लेकर संताेषबाई ने 16 अक्टूबर 2018 को पचोर थाने में आवेदन भी दिया था। मामला खुजनेर व पचोर थाने के बीच का मामला होने के कारण पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर दहेज लोभियों के हौसले बढ़ गए और आए दिन मारपीट कर संताेषबाई काे प्रताड़ित किया गया। इससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।
पचोर थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नायब तहसीलदार खुजनेर की मौजूदगी में शव को कुएं से निकलवाकर पंचनामा बनाया अाैर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।