- Hindi News
- National
- Khilchipur News Mp News You Will Have Opportunities To Become Rama In Life And Even To Become Ravan You Will Always Be Rama Jangalwa
जीवन में राम बनने के अवसर अाएंगे अाैर रावण बनने के भी, अाप हमेशा राम बने रहेंगे: जांगलवा
दीक्षांत समारोह में सीनियर विद्यार्थियों काे विदाई दी
ग्राम भारती शिक्षा समिति मध्य भारत प्रांत विभाग बैठक एवं कक्षा अष्टमी के भैया बहनों का दीक्षांत समारोह सरस्वती शिशु मंदिर सुल्तानिया में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांत प्रमुख ओमप्रकाश जांगलवा एवं विभाग प्रमुख नारायण सिंह चौहान, जिला प्रमुख मुरली मनोहर शर्मा संयोजक मंडल मौजूद रहे। कार्यक्रम में संयोजक मंडल सभी पूर्णकालिकों को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव बताए।
प्रांत प्रमुख ने कहा कि अपने जीवन में राम बनने के अवसर भी आएंगे और रावण बनने के अवसर भी आएंगे। हमेशा राम बने रहना ही सच्ची दीक्षा होती है। उन्होंने सच्चे एव राष्ट्रभक्त नागरिक बनने की अपील भैया-बहिनों से की। कक्षा अष्टमी के भैया बहिनों ने विद्यालय में स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर मनोज भंडारी, देवीसिंह नागर, सरपंच देवीसिंह नागर, त्रिलोक चंद नागर, गिरवर नागर एवं प्रधानाचार्य हरिओम नागर, रामबाबू नागर आदि मौजूद रहे।
छात्र-छात्राओं का दीक्षांत समारोह हुआ : छापीहेड़ा | सरस्वती शिशु मंदिर नांदनीं में आठवीं के छात्र छात्राओं का दीक्षांत समारोह रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य लक्ष्मीनारायण पंवार ने की। मुख्य अतिथि पूनमचंद राजोरा जिला समिति सह सचिव एवं अतिथि होकमसिंह राजपूत तहसील प्रमुख खिलचीपुर एवं गोवर्धन वर्मा भाटखेड़ा, नरेंद्र सिंह खींची संयोजक नांदनी, शिवराजसिंह झाला, भारत सिंह उमठ, राम गोपाल शर्मा, केसर सिंह यादव, दिनेश विश्वकर्मा मौजूद रहे। इस दौरान सातवीं के विद्यार्थियों ने आठवीं के छात्र छात्राओं को तिलक लगाकर विदाई दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय कुमार शर्मा सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को विदाई देते जूनियर छात्र छात्राएं।