पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sarangpur News Mp News Young Man Suspected Of Drunken Death Police Begins Investigation

युवक की शराब के नशे में संदिग्ध मौत, पुलिस ने जांच शुरू की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सदाशिवगंज खेड़ा गांव के रहने वाले 40 वर्षीय सीताराम पुत्र बनेसिंह नट की संदिग्ध अवस्था में नैनवाड़ा में मौत हो गई। मृतक की प|ी ने बताया कि पति सीताराम ने मंगलवार को शराब पी थी। वह शाम को 4 बजे पति को कुएं से गांव लेकर आई थी, जहां पति ने फिर शराब पी और रात 11 बजे घर आकर सो गए। सुबह 6 बजे दूध लेने के लिए उठाया तो वह नहीं उठे। इसकी सूचना आस पड़ोस के लोगों को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

मृतक के पिता बनेसिंह ने बताया कि एक साल से ग्राम नैनवाड़ा में सरपंच के यहां हाली का कार्य करता था। वह दोनों पति-प|ी ग्राम नैनवाड़ा में रहते थे। उन्होंने कहा कि मौत कैसे हुई मुझे जानकारी नहीं है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच आरंभ कर दी है।

खबरें और भी हैं...