पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Biyawara News Mp News Young Man Tried To Commit Suicide By Hanging Himself Under Suspicious Circumstances Refer

युवक ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर की खुदकुशी करने की कोशिश, रेफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्यावरा| शहर के सिया की बाड़ी में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। युवक को गंभीर हालत में रैफर किया गया है। पुलिस ने युवक की जेब से लिपिस्टिक की डिब्बी व आर्टीफिसियल मंगलसूत्र भी जब्त किया है। उसने खुदकुशी की कोशिश करने जैसा कदम क्यों उठाया, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

शहर थाना पुलिस ने बताया कि सिया की बाड़ी निवासी 20 वर्षीय प्रकाश पुत्र गंगाराम वर्मा ने रविवार दोपहर करीब 3 बजे अपने घर पर पंखे के कुंदे से फंदा बनाकर फांसी लगाने की कोशिश की। जिस वक्त युवक ने फंदा लगाया, तभी परिजनों की नजर उस पर पड़ गई जिससे उसे तुरंत उतारकर परिजन सिविल अस्पताल लेकर आए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल राजगढ़ रैफर किया गया है।
खबरें और भी हैं...