पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फोरलेन सड़क के लिए सेंटर लाइन डाली, 7 मीटर चौड़ा बनेगा पावर हाउस रोड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो - Dainik Bhaskar
प्रतीकात्मक फोटो
  • सिटी फोरलेन के लिए बिजली कंपनी से कॉन्वेंट स्कूल तक लाइन शिफ्टिंग बाकी
  • सैलाना बस स्टैंड से कॉन्वेंट स्कूल तक सीसी फोरलेन बनना पहली अप्रैल से शुरू हो जाएगा

रतलाम. सैलाना बस स्टैंड से कॉन्वेंट स्कूल तक सीसी फोरलेन बनना पहली अप्रैल से शुरू हो जाएगा। शनिवार को इंजीनियरों ने उपलब्ध जमीन की नपती कर सेंटर लाइन डाल दी है। इसके दोनों तरफ सात मीटर की चौड़ी सड़क बनेगी। बीच में 60 सेमी का डिवाइडर बनेगा, जिसमें पोल लगाकर सेंट्रल लाइटिंग की जाएगी। बता दें कि 16 करोड़ खर्च कर नगर निगम 2800 मीटर की तीन सड़कें बना रहा है। इसमें काॅन्वेंट तिराहा से सैलाना बस स्टैंड फोरलेन तथा न्यू रोड चौराहा से शहर सराय और दो बत्ती से डाट की पुल तक टू-लेन शामिल हैं।

सोमवार से फिर शिफ्ट करेंगे पाइप लाइन 
पाइप सहित अन्य सामान नहीं आने से फिलहाल पॉवर हाउस रोड की पानी की पाइप लाइन शिफ्टिंग का काम रुक गया है। यह सोमवार से शुरू हो जाएगा। बीते 15 दिनों में ठेकेदार ने बिजली कंपनी के मुख्य गेट से रिलायंस पेट्रोल तक की लाइन शिफ्ट कर दी है। सोमवार से पेट्रोल पंप के आगे की पाइप लाइन शिफ्ट करेंगे।

टू-लेन का काम पूरा, अब आसपास फुटपाथ बनेगा - न्यू रोड चौराहा से शहर सराय तक टू-लेन बनकर तैयार हो गया है। दो-तीन दिन में इस पर से आवागमन भी चालू कर दिया जाएगा। अब इस सीसी सड़क के दोनों तरफ पेवर ब्लॉक लगाकर फुटपाथ बनाया जाएगा। दो बत्ती चौराहा से डाट की पुल तक टू-लेन पॉवर हाउस रोड के बाद बनाएंगे।