पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
रतलाम. जिला अस्पताल में बुधवार को एक महिला में काेरोना की संभावना को लेकर आइसोलेशन वार्ड में रखा। महिला तीन दिन पहले ही जयपुर से रतलाम आई थी। आइसाेलेशन वार्ड में महिला की जांच की गई, हालांकि डॉक्टर ने कोरोनावायरस से इनकार किया है। उनके मुताबिक महिला को सिर्फ जांच के लिए आइसोलेशन वार्ड में लाया गया था। अब हमने उसे होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है।
जिला अस्पताल प्रबंधन सहित प्रशासनिक अधिकारियों में बुधवार को दोपहर करीब 1.30 बजे उस वक्त हलचल मच गई, जब सूचना मिली कि आइसोलेशन वार्ड में एक कोरोनावायरस के मरीज को भर्ती किया गया है। यह महिला रतलाम की रहने वाली थी जो खांसी होने के कारण अस्पताल आई थी। डॉ. पवन शर्मा ने महिला का चेकअप किया। जब महिला ने बताया कि वह जयपुर से 9 मार्च को ही रतलाम लौटी है तो डाॅक्टर सतर्क हो गए। महिला को तत्काल आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया।
एपेडेमियोलॉजिस्ट डॉ. प्रमोद प्रजापति को फोन पर सूचना दी गई। डॉ. प्रजापति ने सुरक्षा किट पहनकर मरीज की जांच की। थर्मल स्कैनर सहित अन्य साधनों से मरीज की जांच की गई। आरएमओ डॉ. रवि दीवेकर, मेडिकल कॉलेज के डॉ. दीपक नागर, डॉ. पवन शर्मा ने भी महिला की जांच की। जांच के बाद महिला की सेहत ठीक होने पर होम आइसाेलेशन में रहने को कहा गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.