100 साल पुराना श्री शीतला माता मेला रद्द
पल्दुना रोड पर 100 साल से ज्यादा पुराने श्री शीतला माता मेला इस बार नहीं लगेगा। यहां शीतला सप्तमी पर दो दिन का मेला नगर परिषद आयोजित करती है।
क्षेत्र के आस-पास के 60 गांवों की आबादी का एक मात्र मेला नहीं लग पाएगा। 15 और 16 मार्च को लगने वाले इस मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। कोरोना वायरस के चलते सुरक्षा इंतजामों को देखते हुए कलेक्टर रुचिका चौहान के आदेश पर निरस्त कर दिया गया है।
परिषद ने प्लाॅटों का वितरण व ठेके किए निरस्त
यह मेला लगभग 107 साला पुराना है। शीतला सप्तमी को पूजा-अर्चना के बाद नगर से 2 किमी दूर पल्दुना रोड स्थित शीतला माता मंदिर के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के साथ ही मेले का आनंद लेने पहुंचते हैं। मेले को लेकर नगर परिषद ने अपनी पूरी तैयारी प्लाॅटों का वितरण, साइकिल स्टैंड, लाइट साउंड सहित अन्य के ठेके भी दे दिए थे। व्यापारियों ने हजारों रुपए की खरीदी भी कर ली।
मेला परिसर में दुकानदारों को समझाइश देते अधिकारी।
इन क्षेत्र से आते
हैं व्यापारी
107 साल पुराने इस मेले में मंदसौर, दलोदा, खाचरौद, जावरा, पिपलौदा, रतलाम, सैलाना, बदनावर सहित कई दूर-दूर क्षेत्रों से व्यापारी मेले में व्यवसाय करने व मेला देखने आते हैं। दूर-दराज से झूला व्यवसाय भी आते हैं।
यहां आने वाले श्रद्धालु माता के दर्शन कर सुख समृद्धि निरोग रहने की कामना करते हैं। हजारों की संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालु शीतला माता पूजन आस्था के साथ करते हैं।