होली मिलन समारोह में 2 ऑक्सीजन मशीन का लोकार्पण
_photocaption_रतलाम | जैन सोशल ग्रुप रतलाम ने करमदी राेड स्थित ज्ञान वाटिका में होली मिलन समाराेह का आयोजन किया। होली मिलन समारोह पर ग्रुप के सेवा प्रकल्प ‘ऑक्सीजन मशीन’ में 2 ओर ऑक्सीजन मशीन का लोकार्पण किया। ऑक्सीजन मशीनों के लिए ग्रुप के सदस्य प्रवीण कटारिया, अरविंद कटारिया, विनोद कटारिया, संजय पिपाड़ा, पंकज पटवा ने सहयोग दिया। इन ऑक्सीजन मशीनों को जरूरतमंद मरीजों को उपयोग हेतु फ्री दी जाती है। ग्रुप के इस सेवा प्रकल्प को ग्रुप के सदस्य विकास गुगलिया द्वारा संचालित किया जा रहा है। ग्रुप ने गुलाल से होली खेलकर समाज के लिए जल संरक्षण, जल मितव्ययता का उदाहरण पेश किया। मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। ग्रुप अध्यक्ष राजेश बोरदिया, सचिव दीपक जैन, मनीष मंडलेचा, उपाध्यक्ष सचिन छाजेड़, कोषाध्यक्ष हितेश मेहता, नीता पीयूष भंडारी, रीता विपुल पितलिया सहित ग्रुप सभी सदस्य मौजूद रहे।*photocaption*