रात में चांदी 2 हजार और सोना 900 रुपए हुआ सस्ता
सोने और चांदी में पिछले कुछ दिनों से जारी बढ़त के बाद इसमें गिरावट का रुख शुरू हो गया है। गुरुवार को सोने के दाम में 900 रुपए प्रति दस ग्राम गिरावट आई। भाव 42,100 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए। बुधवार को यह 43 हजार रुपए प्रति दस ग्राम था। चांदी में 2000 रु. प्रति किलो की गिरावट आई। भाव 44, 600 रु. प्रतिकिलो पहुंच गए। एक दिन पहले बुधवार को दाम 46,600 रुपए प्रतिकिलो थे।
सराफा व्यापारी कीर्ति बड़जात्या ने बताया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से भाव नीचे आ रहे हैं। असर घरेलू बाजार पर हो रहा है और भाव में गिरावट है। रात को भाव में गिरावट जारी रही। सराफा व्यापारी मनोज शर्मा ने बताया सुबह बाजार खुलने के बाद दोपहर तक बाजार स्थिर थे। शाम से गिरावट शुरू हुई जो रात तक जारी रही। दोनों ही धातुओं के भाव घटे हैं। व्यापारी गोपाल सोनी ने बताया बाजार में पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है।